Advertisement
पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कई राहगीरों को कुचला; छह घायल, तीन की हालत गंभीर

हादसे में घायल रणवीर कुमार पटना के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि वे सात लोग दुर्गा पूजा का मेला देखकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पलटती हुई स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। रणवीर की मां सुनीता ने बताया कि उनके दोनों बेटे रणवीर और मोहित कृष्णा नगर के सदानीचक स्थित अपने घर से दुर्गा पूजा घूमने निकले थे। रविवार की रात 10 से 10:30 बजे के बीच उन्होंने बेटों को फोन किया था। तब बेटों ने बताया था कि वे घर लौट रहे हैं। इसके बाद फोन लगना बंद हो गया।
सुनीता ने बताया, “रात करीब 12 बजे छोटे बेटे मोहित ने फोन कर बताया कि भैया का एक्सीडेंट हो गया है। मोहित को कम चोट आई है, लेकिन रणवीर गंभीर रूप से घायल है और आईसीयू में भर्ती है। यह सुनकर हम लोग भागते हुए अस्पताल पहुंचे।” उन्होंने बताया कि मोहित के मुताबिक, टक्कर मारने वाली गाड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो या थार जैसी थी। इधर, पाटलिपुत्र थाना पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और वाहन चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


