Speech competition organized in Rajesh Pilot Government Polytechnic College-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजेश पायलट राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 जनवरी 2025 7:19 PM (IST)
राजेश पायलट राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित
दौसा। राजेश पायलट राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में शुकवार को जनजातीय गौरव वर्ष 2024-25 के अंतर्गत बिरसा मुंडा एवं जनजातीय नायको का स्वतत्रता संघर्ष मे योगदान विषय पर विद्यार्थियों की भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अंकित कुमार जांगिड, द्वितीय वर्ष यांत्रिकी ने प्रथम एवं कुमारी अर्चना मीना तृतीय वर्ष विद्युत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधनाचार्य व स्टाफ द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साह बढाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता राजेश कुमार मीना, प्रवक्ता इलैक्ट्रोनिक्स व मनोज कुमार मीना प्रवक्ता विद्युत रहेे। मच संचालन कैलाश चन्द मीना प्रवक्ता इलैक्ट्रोनिक्स ने किया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा एवं अनिल अजमेरा विभागाध्यक्ष कम्प्यूटर, हेमन्त वर्मा विभागाध्यक्ष सिविल ने ‘बिरसा मुंडा एवं जनजातीय नायकों के स्वतत्रता संघर्ष में योगदान विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। संस्थान के सभी प्रवक्ता गण व छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement