Special teams will visit quarantine centers for inspection and monitoring-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विशेष दल क्वारेन्टीन केन्द्रों के निरीक्षण और निगरानी के लिए दौरा करेंगे

khaskhabar.com: बुधवार, 18 मार्च 2020 5:41 PM (IST)
विशेष दल क्वारेन्टीन केन्द्रों के निरीक्षण और निगरानी के लिए दौरा करेंगे
गोपेंद्र नाथ भट्ट जयपुर/नई दिल्ली । केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने स्वास्थ्य मंत्री ने नियमित तौर पर क्वारेन्टीन केन्द्रों के निरीक्षण और निगरानी के लिए भेजे जाने वाले दलों को निर्देश दिया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वे स्वयं हर दिन इसकी समीक्षा करेंगे ताकि आवश्यकतानुसार सुधार लाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि वे संबंधित राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ भी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। डॉ हर्ष वर्धन ने बुधवार को नई दिल्ली में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, सफदरजंग, आरएमएल और एम्स अस्पतालों जैसे केन्द्र सरकार के अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों/निदेशकों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और स्थिति की समीक्षा की।
बैठक के प्रारंभ में केन्द्रीय मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने विभिन्न मंत्रालयों के केन्द्रीय स्तर, राज्यों के स्तर और भारतीय दूतावास के समन्वित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सक्रिय निगरानी, प्रभावी रूप से संपर्कों का पता लगाने और कोविड-19 को नियंत्रण में करने की उनकी तैयारियों की प्रशंसा की।
डॉ. हर्ष वर्धन ने ओपीडी ब्लॉक, जांच किट की उपलब्धता, निजी बचाव उपकरण- पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट, दवाओं और पर्याप्त आइसोलेशन वार्ड की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रोटेक्टिव गियर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के अस्पतालों को निर्देश दिए। उन्हें बताया गया कि पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट, मॉस्क, सेनिटाइजर, हाथ में रखकर इस्तेमाल किए जाने वाले थर्मोमीटर आदि प्राप्त किए जा रहे हैं और मांग के अनुसार निर्धारित स्थानों तक पहुंचाए जा रहे हैं और उनसे कहा जा रहा है कि वे भावी मांग की पूर्ति के लिए अपने पास पर्याप्त स्टॉक रखें।
डॉ. हर्ष वर्धन ने विदेशों से लाए गए लोगों और हवाई अड्डों/अन्य प्रमुख पारगमन स्थलों पर क्वारेन्टीन सुविधाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने यात्रियों को अलग-अलग स्थान पर भेजने क्वारेन्टीन केन्द्रों तक पहुंचने के परिवहन और स्वास्थ्य जांच आदि के बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की।
डॉ. हर्ष वर्धन ने संकट प्रबंधन के माध्यम के रूप में प्रभावी संचार को महत्वपूर्ण बताते हुए मल्टी मीडिया प्रचार अभियान एहतियाती उपाय, भ्रम दूर करने, दिशा-निर्देशों, परामर्शों और जांच प्रयोगशालाओं की सूचना जन-जन तक पहुंचाने पर ध्यान केन्द्रित करने की सलाह दी।
इधर केन्द्रीय स्वास्थ सचिव प्रीति सूदन ने राज्यों के आवासीय आयुक्तों और राज्यों के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement