Advertisement
सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने किया विशेष रुद्राभिषेक, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

मंदिर में भगवान के दर्शन करने आईं, श्रद्धालु स्वरिमा दीक्षित ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के गंगा जल से रुद्राभिषेक के दौरान, शिव जी की मूर्ति के पास लगभग 17-18 सांप दिखाई दिए। यह एक अद्भुत और दिव्य नजारा था जिसने सभी भक्तों को हैरान कर दिया।"
वहीं, उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कई जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए एटा जिले के कांवड़ यात्रा के एक श्रद्धालु ने कहा, "रास्ते में सुरक्षा के इंतजाम बहुत अच्छे हैं। हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करता हूं। प्रशासन ने सड़कों को साफ रखा है, कहीं कोई ट्रैफिक जाम नहीं है, बिजली की व्यवस्था है, और कुल मिलाकर प्रबंधन बहुत बढ़िया रहा है।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


