Special Intensive Revision - 2026: Campus Ambassador Workshop Held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विशेष गहन पुनरीक्षण - 2026 : कैम्पस ऐम्बेसेडर कार्यशाला का आयोजन

khaskhabar.com: सोमवार, 17 नवम्बर 2025 7:14 PM (IST)
विशेष गहन पुनरीक्षण - 2026 : कैम्पस ऐम्बेसेडर कार्यशाला का आयोजन
भीलवाड़ा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप जिला परिषद, चन्द्रभान सिंह भाटी की अध्यक्षता में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 के अन्तर्गत केम्पस ऐम्बेसेडर कार्यशाला का आयोजन जिला परिषद के सभागार में किया गया। कार्यशाला में जिले के राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों के सभी निर्वाचन साक्षरता क्लब के प्रभारियों के साथ केम्पस ऐम्बेसेडर ने भाग लिया। कार्यशाला में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत गणना प्रपत्र को ऑनलाईन व ऑफलाइन भरने का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के लिए सभी नोडल ईएलसी व केम्पस एम्बेसडर को अधिकाधिक गणना प्रपत्र ऑनलाईन भरवाने, ऑफ़लाइन प्रपत्र को भरवाने में बीएलओ का सहयोग करने, महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क की स्थापना, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिकाधिक SIR 2026 संबंधी पोस्ट करने आदि के निर्देश दिये साथ ही विभिन्न स्वीप गतिविधियों के माध्यम से आम नागरिकों को जानकारी देने के निर्देश दिये। कार्यशाला में जिला नोडल अधिकारी (ईएलसी-राजकीय महाविद्यालय) श्रीमती शोभा गौतम, जिला नोडल अधिकारी (ईएलसी-निजी महाविद्यालय) शुभम ओझा, नोडल अधिकारी (ईएलसी मा.ला.व. कॉलेज) ज्ञानचंद भारती के साथ जिले के सभी महाविद्यालयों के ईएलसी प्रभारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement