मुबंई। मुबंई की स्पेशल कोर्ट ने शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ
सीबीआई को गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इससे पहले स्पेशल पीएमएलए कोर्ट
एवं बॉम्बे हाईकोर्ट ने पहले ही विजय माल्या को भगोडा घोषित किया हुआ है।
इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक ने 63 कर्जदारों का 7016 करोड रूपये का बकाया
लोन को डूबा हुआ मान लिया है। इन 63 कर्जदारों में शराब कारोबारी विजय
माल्या भी शामिल हैं। ये राशि 100 लोन डिफाल्टरों पर बाकी कुल राशि का करीब
80 प्रतिशत है। माल्या पर विभिन्न बैंकों का नौ हजार करोड रूपये बकाया है।
वो अभी देश से फरार हैं। इस मामले में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बुधवार
को सफाई दी कि राइट ऑफ का ये मतलब नहीं है कि लोन माफ कर दिया गया है।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें