मोदी सरकार बजट में रखेगी इन 3 मुद्दों पर विशेष ध्यान, जानें आपको क्या मिलेगा
khaskhabar.com: गुरुवार, 06 जून 2019 12:54 PM (IST)
बेरोजगारी दूर करने का काम किया जाएगा
प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने निवेश और रोजगार को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। उनकी सरकार
निवेश और रोजगार को लेकर कैबिनेट कमेटियों का गठन करेगी। रोजगार और कौशल
विकास को लेकर बनने वाली केंद्रीय कैबिनेट कमेटी में 10 मंत्रियों को शामिल
किया जाएगा। इसके अलावा मोदी सरकार ने आर्थिक सर्वेक्षण कराने की भी
तैयारियां प्रारंभ कर दी है। यह आर्थिक सर्वेक्षण पहले ठेले, रेहड़ी और
छोटा-मोटा कारोबार करने वाले लोगों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए
कराया जाएगा।