Advertisement
सपा विधायक हरिओम यादव और कांग्रेस विधायक नरेश सैनी ने थामा भाजपा का दामन

उन्होंने केंद्र की मोदी और और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कल्याणकारी कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता को देखते हुए इन तीनों नेताओं ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है । उन्होंने उम्मीद जताया कि ये तीनों नेता भाजपा की विचारधारा के प्रति समर्पित होकर मेहनत से कार्य करेंगे और इनके आने से पार्टी और मजबूत होगी।
उत्तर प्रदेश में चुनावी घमासान अपने चरम पर पहुंच गया है। सभी राजनीतिक दल अगले कुछ दिनों में पहले और दूसरे चरण में मतदान वाले सीटों पर उम्मीदवारों की सूची को फाइनल करने में लगे हैं। यह माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में राजनीतिक दलों की पहली सूची आ सकती है और यही वजह है कि राजनीतिक दलों के बीच नेताओं का आवागमन शुरू हो गया है। मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य को तोड़ कर सपा ने भाजपा को एक बड़ा झटका दे दिया था । बुधवार को सपा के 2 नेताओं को पार्टी में शामिल करवा कर भाजपा ने पलटवार करने की कोशिश की है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


