सपा नेता के ड्राइवर की गोली मार कर हत्या

रविवार को थी सगाई
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दरगाह थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे कुछ लोगों ने रवीन्द्र नाथ टैगोर स्कूल के सामने खेत में युवक का शव देखा। मृतक की पहचान दरगाह थाने के कांशीराम कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय इरफान पुत्र साबिर के रूप में हुई। उसके सिर व पीठ में गोली लगी थी।
घटना की जानकारी होते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। दरगाह के एसएचओ एएच जैदी भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक की मां गुड़िया ने बताया कि उसका बेटा सपा नेता मोहम्मद अली की बोलेरो चलाता था। रविवार को उसकी नानपारा कोतवाली के सलीकाबाद बनकटी निवासी जलील की पौत्री से सगाई थी। जिसमें परिवार के लोग इरफान के साथ गए थे। शाम साढ़े चार बजे वहां से घर लौटे। गुड़िया कुछ मेहमानों के साथ ट्रेन से आई। जबकि इरफान परिवार के लोगों को लेकर बोलेरो से आया था। रविवार की शाम लगभग छह बजे वह बोलेरो लेकर रुपईडीहा बुकिंग में जाने को निकला था। सोमवार की सुबह उसके हत्या की सूचना मिली। हत्या के बाद कातिल बोलेरो भी लूट ले गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. मनोज कुमार व एएसपी दिनेश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। एएसपी ने बताया कि मृतक की मां गुड़िया की तहरीर पर हत्या व लूट की धारा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
Advertisement
गोंडा
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
