SP leader brutally thrashed in UP, dies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी में सपा नेता की बेरहमी से पिटाई, मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 20 अप्रैल 2022 1:04 PM (IST)
यूपी में सपा नेता की बेरहमी से पिटाई, मौत
लखनऊ । पीजीआई थाना क्षेत्र के रेवतापुर इलाके में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता की बेरहमी से पिटाई की गई। इलाज के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई।

यहां पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित रोहित (26) पर सचिन और उसके साथियों ने हमला किया और लोहे के डंडे, धारदार हथियारों और लाठियों से बुरी तरह पीटा।

उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर सचिन और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है।

रोहित सपा की यूथ विंग के पूर्व जिला सचिव थे। मृतक की मां उर्मिला देवी ने पुलिस को बताया कि सचिन, शिव कुमार और अन्य लोगों ने उसके बेटे पर हमला किया और उसकी बेरहमी से पिटाई की।

उन्होंने आरोप लगाया कि सचिन की रोहित से पुरानी रंजिश थी और वह उसे कई बार धमकी भी दे चुका था। छह महीने पहले रोहित की शादी हुई थी।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), छावनी, अर्चना सिंह ने कहा कि आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement