Advertisement
सीएए लागू होने पर सपा, बसपा और कांग्रेस ने उठाए सवाल

वहीं, कांग्रेस के प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि दिसंबर 2019 में संसद द्वारा पारित नागरिकता संशोधन अधिनियम यानी सीएए के नियमों को अधिसूचित करने में मोदी सरकार को चार साल और तीन महीने लग गए। इसलिए कि चुनाव के समय लाकर चुनाव का ध्रुवीकरण किया जा सके और इलेक्टोरल बांड घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार और सख्ती के बाद हेडलाइन को मैनेज किया जा सके। लेकिन देश के युवा, किसान, गरीब, आम आदमी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सभी समझ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा को हमलोग सत्ता से बाहर करेंगे, उसके बाद बाकी सारी चीजें और कानून अपने आप ठीक हो जाएंगे।
ज्ञात हो कि देश में 'नागरिकता संशोधन अधिनियम' (सीएए) के नियम लागू हो गए हैं। केंद्र सरकार ने सोमवार शाम को नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए पोर्टल भी तैयार कर लिया गया है, जिसके जरिए गैर-मुस्लिम प्रवासी समुदाय के लोग नागरिकता पाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


