South Korean President Moon received by Kovind at Rashtrapati Bhavan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दक्षिण कोरियाई राष्ट्र प्रमुख का राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने किया स्वागत

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जुलाई 2018 3:41 PM (IST)
दक्षिण कोरियाई राष्ट्र प्रमुख का राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री   ने किया स्वागत
नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन का मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उनकी पत्नी सविता कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मून जे इन और उनकी पत्नी किम जूंग सूक की अगुवाई की। आपको बता दें कि राष्ट्रपति मून रविवार को भारत के दौरे पर पहुंचे थे। उनके साथ 100 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल भी है। उन्होंने सोमवार को नोएडा में विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन किया था। यह फैक्ट्री 129,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैली है। वह मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी आधिकारिक वार्ता करेंगे और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement