Sonali Phogat murder case - Goa Police detains drug smuggler, restaurant owner-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोनाली फोगाट हत्याकांड - गोवा पुलिस ने ड्रग तस्कर, रेस्टोरेंट मालिक को हिरासत में लिया

khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2022 1:05 PM (IST)
सोनाली फोगाट हत्याकांड - गोवा पुलिस ने ड्रग तस्कर, रेस्टोरेंट मालिक को हिरासत में लिया
पणजी । गोवा पुलिस ने भाजपा नेता और एक्ट्रेस सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में शनिवार को एक ड्रग तस्कर और एक रेस्तरां मालिक को हिरासत में लिया है। पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने आईएएनएस को इस घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि अंजुना पुलिस दोनों की जांच कर रही है। शुक्रवार को फोगाट के पर्सनल असिस्टेंट सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस महानिरीक्षक ओमवीर सिंह बिश्नोई के मुताबिक, सांगवान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
सोनाली फोगाट 22 अगस्त को गोवा आयी थी और अंजुना के एक होटल में रुकी थी।
सोमवार रात को बेचैनी की शिकायत के बाद अगले दिन सुबह करीब आठ बजे अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement