son of barmer martyred on border-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ बाड़मेर का लाल

khaskhabar.com: बुधवार, 09 नवम्बर 2016 3:07 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर में शहीद हुआ बाड़मेर का लाल
बाड़मेर। जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्दों से मुकाबला करते हुए बाड़मेर के बायतू उपखंड के शहर गांव का जवान शहीद हो गया। कश्मीर के पुंछ सेक्टर में तैनात बीएसएफ का जवान प्रेम चौधरी एलओसी पर तैनात था। एलओसी पर पाकिस्तान की गोलीबारी के चलते प्रेम चौधरी वीरगति को प्राप्त हो गए। प्रेम चौधरी के शहीद होने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई और लोगों ने शहीद के घर का रुख कर लिया है। प्रेम चौधरी का विवाह एक साल पहले ही हुआ था और उनके कोई संतान नहीं है। शहीद का शव गुरुवार को उतरलाई वायुसेना क्षेत्र पहुंचेगा। यह भी पढ़े :ट्रंप बने US के 45वें राष्ट्रपति, कहा- सबसे दोस्ती करेंगे दुश्मनी नहीं यह भी पढ़े :सर्राफा बाजार में सनसनी, कारोबार हुआ ठप

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement