Advertisement
'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व': 500 से अधिक साधु संतों ने डाक डमरू बजाकर निकाली शौर्य यात्रा

उन्होंने बताया कि यहां संतों की उपस्थिति है और शौर्य गाथा का गायन होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म सबसे अलग है। यह सभी को अपने साथ लेकर चलता है। हमारे जैसा धर्म कोई नहीं हो सकता है।
महंत भारद्वाज नंद गिरी महाराज ने कहा कि सोमनाथ में 'मिनी कुंभ' जैसा माहौल है। यहां 'सोमनाथ स्वाभिमान' पर्व मनाया जा रहा है। हजारों पंडित और साधु-संत कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर हमारी आस्था का प्रतीक है। सोमनाथ मंदिर पर बार-बार हमले हुए, लेकिन यह मंदिर बार-बार उठ खड़ा हुआ। वर्तमान में हिंदुत्ववादी सरकार का समय है। आज हम कह सकते हैं कि भारत 'हिंदू राष्ट्र' बनने के लिए तैयार है।
बता दें कि सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले के एक हजार साल होने पर यह 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' मनाया जा रहा है। 11 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


