Somnath Chatterjee, Former Lok Sabha Speaker Put on Ventilator, Condition Critical-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर रखे गए

khaskhabar.com: रविवार, 12 अगस्त 2018 2:51 PM (IST)
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर रखे गए
कोलकाता। लोकसभा के पूर्व स्पीकर और सीपीएम के वरिष्ठ नेता सोमनाथ चटर्जी की हालत नाजुक बनी हुई है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार उन्हें किडनी की समस्या की वजह से 10 अगस्त को एक बार फिर कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले 28 जून को तबीयत बिगडऩे पर कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर 10 अगस्त को उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम की कड़ी निगरानी में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। कौन हैं सोमनाथ चटर्जी--
सोमनाथ चटर्जी का जन्म असम के तेजपुर जिले में 25 जुलाई, 1929 को हुआ था। उनके पिता मशहूर वकील निर्मल चंद्र चटर्जी थे। निर्मल चंद्र अखिल भारतीय हिंदू महासभा के संस्थापक भी थे। सोमनाथ चटर्जी ने अपनी पढ़ाई-लिखाई कोलकाता और प्रतिष्ठित कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement