Sometimes one does not ride, air service on the verge of closure-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कई बार एक सवारी भी नहीं होती, हवाई सेवा बंद होने के कगार पर

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 1:46 PM (IST)
कई बार एक सवारी भी नहीं होती, हवाई सेवा बंद होने के कगार पर
बीकानेर। जिले की हवाई सेवा की सुविधा का बहुत कम लोग उपयोग कर रहे हैं। हालात ये हैं कि कई बार तो हवाई जहाज के लिए एक भी सवारी नहीं मिल पाती और कभी इक्का-दुक्का लोग ही हवाई सेवा के लिए आते हैं। जिलेवासियों ने इस हवाई सेवा को सहारा नहीं दिया तो निजी कंपनी अपना काम समेट सकती है। हालांकि फिलहाल ऐसा कोई मूड नहीं है, लेकिन इन हालातों में कम्पनी कितने दिन काम कर पाएगी यह कहना मुश्किल होगा। जानकारी के अनुसार बीकानेर से जयपुर के लिए पिछले दो-तीन दिनों से यात्री नहीं जा रहे है। ऐसा पहले भी कई बार हुआ है। सूत्रों की मानें तो हर सप्ताह करीब दो बार ऐसा होता है कि बीकानेर से कोई यात्री नहीं होता। कई बार तो एकमात्र यात्री होता है आठ सीट के हवाई जहाज मेंचार्टर प्लेन सा लुत्फ उठाता है। अब तक पचास फीसदी सीट भी नहीं बीकानेर से जयपुर के लिए हवाई सेवा के अब तक की यात्रा में औसतन पचास फीसदी सीटों पर भी यात्री नहीं मिले हैं। ऐसे में इस सेवा कसे चला रही कंपनीि ने लिए यह फायदें का सौदा नहीं है। अगर समय रहते हुए यात्रियों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई तो बीकानेर से जयपुर के लिए हवाई सेवा एक बार फिर दम तोड़ सकती है। बीकानेर के व्यापारी, चिकित्सक, चार्टड एकाउंटे सहित कईप्रभावशाली लोग भी इसका पूरा उपयोग नहीं कर रहे है।
जयपुर से आने वालो की संख्या बेहतर
इस सेवा को जयपुर से तो यात्री मिल रहे है लेकिन बीकानेर से जयपुर के लिए बहुत कम यात्री है। जो लोग जयपुर से आ रहे है, वो ही संभवत: कभी कभार वापस जयपुर जा रहे हैं। ऐसे में बीकानेर के बजाय जयपुर के लोग इसका अधिक उपयोग कर रहे हैं।
सहयोग से सेवा बन सकती है संजीवनी
हवाई सेवा शुरू करने के लिए बीकानेर व्याारिक संगठनों ने सहयोग का वादा किया था, लेकिन अब तक अतिरिक्त टिकट नहीं खरीदे गए हैं। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि अगर व्यापारी सहयोग करें तो इस सेवा को संजीवनी मिल सकती है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement