Advertisement
पांचवीं कक्षा की किताब से राष्ट्रगान के कुछ शब्द गायब, प्रकाशक को नोटिस

कौशांबी के बीएसए प्रकाश सिंह ने प्रकाशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही पुस्तकों की कॉपियां बदलने का आदेश भी दिया गया है।
तिवारी ने कहा, "छात्रों को किताबें बांटने के बाद पता चला कि राष्ट्रगान में दो शब्द गायब है। प्रिंटर द्वारा की गई गलती गंभीर है। प्रकाशक ने इस पुस्तक (वाटिका 5) की लगभग 2.5 लाख प्रतियां छापी थीं, जिनमें से राष्ट्रगान में दो शब्दों के छूटने की गलती लगभग 1 लाख कॉपियों में पाई गई।"
बीएसए कौशांबी ने कहा, "मामला शनिवार को मेरे संज्ञान में आया और उसी दिन मैंने अपने स्तर कार्रवाई शुरू कर दी। नोटिस जारी करने के अलावा, मैंने उन सभी हिंदी पाठ्यपुस्तकों को वापस मंगाई, जिनमें यह गलती थी और प्रकाशक को इन पाठ्यपुस्तकों को बदलने का निर्देश दिया।"
चित्रकूट के बीएसए लव प्रकाश यादव ने अपने जिले के प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को प्रदान की जाने वाली हिंदी पाठ्य पुस्तकों में भी गलती देखी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


