Some Indian students trapped in Ukraine will return to their homeland today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन में फंसे कुछ भारतीय छात्र आज लौटेंगे वतन, एयरपोर्ट पर छात्रों का स्वागत करने पहुंचेंगे मंत्री

khaskhabar.com: शनिवार, 26 फ़रवरी 2022 11:50 AM (IST)
यूक्रेन में फंसे कुछ भारतीय छात्र आज लौटेंगे वतन, एयरपोर्ट पर छात्रों का स्वागत करने पहुंचेंगे मंत्री
नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन विवाद के बीच कुछ भारतीय छात्र आज अपने वतन लौट रहे हैं। एयर इंडिया फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए रोमानिया और हंगरी के लिए सीधी उड़ानें भेजेगी, जिसमें एक फ्लाइट मुंबई से रोमानिया के बुखारेस्ट शहर से करीब 470 छात्रों को वापस लाएगी। एयर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली शनिवार रात तक पहुंचने की उम्मीद है। राजधानी के एयरपोर्ट पर यूक्रेन से आने वाले छात्रों का स्वागत करने के लिए खुद विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरण भी मौजूद रहेंगे। वहीं एअर इंडिया की एक फ्लाइट रोमानिया के बुखारेस्ट से शाम 4 बजे सीधे मुंबई पहुंचेगी, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहेंगे। रोमानिया से निकलने वाली पहली फ्लाइट में सिर्फ लड़कियां होंगी। दरअसल, इससे पहले कई ऐसी तस्वीरें सामने आई, जिनमें बच्चे और माता पिता रोते हुए नजर आए। कड़कड़ाती ठंड में भारतीय छात्र मेट्रो स्टेशन और बंकरों में छुपे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, भारतीय विदेश मंत्रालय यूक्रेन के कैंप कार्यालय और पश्चिमी यूक्रेन के लिव और चेर्नित्सि शहरों में सक्रिय है। ज्यादा से ज्यादा रूसी भाषी अधिकारियों को इन शिविर कार्यालयों में भेजा जा रहा है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement