Advertisement
किसी सदमे से कम नहीं था टाइटैनिक जहाज का डूबना

इसकी वजह थी कि जहाज काफी बडा था। इसको मोडने के लिए भी काफी दूरी चाहिए थी। जब तक चट्टान की जानकारी हुई और इसको मोडने का आदेश हुआ उस वक्त तक यह जहाज उस हिमखंड से टकरा चुका था। उस वक्त रात के 11:40 बज रहे थे जब जहाज ने डूबना शुरू किया था। रात के करीब 2:20 पर यह पूरी तरह से दो भागों में बंटकर समुद्र में समां गया। उस वक्त अटलांटिक के पानी का तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे बर्फीले पानी में इंसान ज्यादा से ज्यादा 20 मिनट तक जिंदा रह सकता था।
टाइटैनिक उस समय के सबसे अनुभवी इंजीनियरों के द्वारा डिजाइन किया गया था और इसके निर्माण में उस समय में उपलब्ध सबसे उन्नत तकनीकी का इस्तेमाल किया गया था। इसका अचानक से डूबना पूरी दुनिया के लिए किसी सदमे से कम नहीं था। 1985 में टाइटैनिक का शोर एक बार फिर तब सुनने को मिला जब गहरे समुद्र में इसकी खोज की गई। उस वक्त यह जहाज 3800 मीटर की गहराई में मिला था।
ये भी पढ़ें - इस पत्थर से दही जमाते हैं गांव के लोग
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features




