Social service is equal to Gods service: Chopra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समाज सेवा ही ईश्वर सेवा के समान है : चोपड़ा

khaskhabar.com: रविवार, 27 अगस्त 2023 6:36 PM (IST)
समाज सेवा ही ईश्वर सेवा के समान है : चोपड़ा
भीलवाड़ा। समाज सेवा ही ईश्वर सेवा के समान है इसके तहत समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना एवं प्रगति के मांर्ग पर अग्रसर करना प्रत्येक यूनेस्को सदस्य का पहला कर्तव्य है। ऐसी परोपकार भावना से ही यूनेस्को की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा सकता है। यह विचार स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नेमीचंद चोपड़ा ने दो दिवसीय भीलवाड़ा दौरे के तहत स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जिला यूनेस्को एसोसिएशन के पदाधिकारियों के समक्ष व्यक्त किये। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चोपड़ा का जिला यूनेस्को एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा इनका मेवाड़ी पगड़ी पहना कर स्वागत सम्मान किया। एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन ने बताया कि नेमीचंद चोपड़ा के दो दिवसीय भीलवाड़ा आवास पर रहने के दौरान जैन समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही यूनेस्को के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली की दादी के निधन पर शोक प्रकट करने उनके निवास स्थान पहुंचे, बैठक में जिला यूनेस्को एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेतन मानसिंहका,सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा,निदेशक कमलेश जाजू,विशाल विजयवर्गीय,चिंरजीलाल टांक,शंकर लाल गोयल,महेन्द्र सिंघवी,तोताराम सांखला,कन्हैयालाल माली, सत्यनारायण माली,रामचन्द्र मून्दड़ा,माली (सैनी) महासभा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष भैरूलाल माली सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement