...तो इसलिए लौटाएगा शहीद का परिवार सेना से मिला सम्मान
khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 10:56 AM (IST)
लुधियाना। देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिवार किस हाल में जीवन गुजर-बसर करते हैं ये शायद सरकारें भूल जाती है। उनके परिवारों को शहीद की शहादत के समय बड़े-बड़े वादे तो किए जाते है लेकिन वे कितना पूरा हुए इसका ध्यान कोई नहीं रखता है। वर्ष 1987 में शहीद हुए हवलदार कश्मीर सिंह को सम्मान के तौर पर सेना ने मैडल से नवाजा था। साथ ही उनके परिवार को मदद के ढेरों वादे किए गए थे। लेकिन करीब तीस वर्ष बाद भी परिवार सहायता की बाट जोह रहा है। इसी के रोष स्वरूप कश्मीर सिंह की पत्नी प्रधानमंत्री के लुधियाना दौरे के समय सेना का मैडल लौटाने जा रही है। उनकी पत्नी विशेष तौर पर प्रधानमंत्री को मैडल लौटाने लुधियाना आई है।