Advertisement
पहाड़ों की बर्फबारी का असर एनसीआर में, ठंड बढ़ी, हवा से सुधरी हवा की गुणवत्ता

नोएडा की बात करें तो सेक्टर-125 में एक्यूआई 219, सेक्टर-62 में 164, सेक्टर-1 में 234 और सेक्टर-116 में 218 दर्ज किया गया है। इन आंकड़ों के अनुसार नोएडा के अधिकांश क्षेत्र ऑरेंज जोन में हैं, जहां संवेदनशील लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। दिल्ली के कई इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया है, हालांकि कुछ स्थानों पर प्रदूषण अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है।
अलीपुर में एक्यूआई 217, आनंद विहार में 288, अशोक विहार में 251 दर्ज किया गया। वहीं आया नगर और बवाना में एक्यूआई 152 रहा, जो अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति को दर्शाता है। बुराड़ी क्रॉसिंग में एक्यूआई 208, चांदनी चौक में 280, सीआरआरआई मथुरा रोड पर 188, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 266 और डीटीयू क्षेत्र में एक्यूआई 246 दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 जनवरी को एनसीआर में सुबह के समय घने कोहरे की संभावना जताई गई है। 3 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि 4 जनवरी को तापमान 19 और 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 5 जनवरी को कोहरा हल्का से मध्यम रहने की संभावना है और तापमान 19 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
तेज हवाओं के कारण एक्यूआई में सुधार आने के चलते ग्रैप-3 की पाबंदियां हटा दी गई हैं। इसके बाद दिल्ली में वाहनों के प्रवेश, निर्माण गतिविधियों और अन्य प्रतिबंधों में राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम का मिजाज बदलते ही प्रदूषण फिर बढ़ सकता है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


