Snake bites two women sleeping in the house at midnight, hospitalized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आधी रात को घर में सो रही दो महिलाओं को सांप ने काटा, अस्पताल भर्ती

khaskhabar.com: शनिवार, 13 मई 2023 6:46 PM (IST)
आधी रात को घर में सो रही दो महिलाओं को सांप ने काटा, अस्पताल भर्ती
भरतपुर। बसेड़ी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में आधी रात को घर में सो रही दो महिलाओं को सांप ने काट लिया। दोनों महिलाएं आपस में देवरानी-जेठानी हैं। सांप के काटने से अचेत हुई महिलाओं को बसेड़ी अस्पताल भर्ती कराया गया। रात भर बसेड़ी अस्पताल में इलाज चला, हालत नहीं सुधरे तो उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। धौलपुर जिला अस्पताल में गंभीर हालत में लाई गई दोनों महिलाओं को फीमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का इलाज हो रहा है। महिलाओं को लेकर अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि जेठानी केसन देई (26) और दोरानी रामा (25) रात को चारपाई पर सो रही थी। इन्हें रात को सोते वक्त सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही दोनों महिलाएं चीखने लगीं। महिलाओं के चीखने चिल्लाने पर घरवाले उन्हें लेकर बसेड़ी अस्पताल पहुंचे, जहां रात भर दोनों महिलाओं का इलाज किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रात भर दोनों महिलाओं का इलाज हुआ। बावजूद इसके सुबह जब हालात नहीं सुधरे तो डॉक्टर्स ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दोनों महिलाएं भर्ती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement