khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 6:58 PM (IST)
जोधपुर। अफीम और चरस की बढ़ी तस्करी की रोकथाम के लिए अब पुलिस तस्करों की धरपकड़ में लगी हुई है। इसी क्रम में जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने बुधवार को एक अफीम तस्कर को 3400 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा है। मुखिबर की सूचना के आधार पर खेड़ापा थाना पुलिस की विशेष टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक मोटर साइकिल पर 3 किलो 400 ग्राम अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्त में ले लिया। जाँच अधिकारी खिंवराज ने बताया कि तस्कर की गिरफ्तारी के बाद एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर तहकीकात की जा रही है कि तस्कर हनुमान के साथ और कौन लोग जुड़े हुए है ।