Advertisement
स्मृति शेष : थम गया एक इतिहास, शांत हो गई झारखंडियत की सबसे सशक्त आवाज

उन्होंने 'धान काटो आंदोलन' चलाया। महिलाएं खेत में जातीं और पुरुष तीर-धनुष लेकर पहरा देते। यह सिर्फ खेती नहीं थी, यह इंकलाब था। उनके पीछे पुलिस पड़ी और मामले दर्ज हुए। वह जेल गए, जंगलों में भी छिपे, उफनती नदियों में कूद पड़े और यहां तक कि निर्वास काटा। उन्होंने ‘सोनोत संताल’ संगठन बनाया और आदिवासी चेतना को दिशा दी। एक दिन लोगों ने उन्हें 'दिशोम गुरु' का नाम दिया, मतलब देश का नेता।
इसके बाद 4 फरवरी 1972 को धनबाद की बड़ी सभा से एक नई उम्मीद उपजी, जिसका नाम था 'झारखंड मुक्ति मोर्चा।' शिबू सोरेन इसके महासचिव बने। विनोद बिहारी महतो अध्यक्ष थे। कॉमरेड एके राय भी साथ थे। जल्दी ही जेएमएम जनआंदोलन बन दक्षिण बिहार से लेकर बंगाल-ओडिशा तक लहर फैल गई। इस जनआंदोलन से लोग जुड़ते गए और मुकाम बनता चला गया। उन्होंने कई बार जेलयात्राएं की, लेकिन जेलों से कभी डरे नहीं। गुरुजी जुल्मों के आगे झुके नहीं। उनकी आवाज गूंजती थी और कारवां खड़ा हो जाता था। पिछले 50 सालों में झारखंड ने ऐसा कोई दूसरा लीडर नहीं देखा।
गुरुजी पहली बार 1980 में दुमका से संसद पहुंचे। इसके बाद 1991 में जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष बने। अब वो सिर्फ नेता नहीं, आंदोलन का चेहरा थे। संथाल में गुरुजी की जगह उनकी तस्वीर भी घूम जाती तो लोग दीवाने हो जाते। उम्मीदवार उनके नाम से चुनाव जीत जाते। वर्ष 2000 में झारखंड अलग राज्य बना और शिबू सोरेन का सपना साकार हुआ। वह 2005, 2008 और 2009 में तीन बार मुख्यमंत्री बने। उन्होंने दो बार केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। उन्हें सत्ता मिली, लेकिन वह संघर्ष नहीं भूले थे।
उनका जीवन सादगी और संघर्ष की मिसाल है। उनके पांव हमेशा मिट्टी में थे। जिस जगह रहते, खेती-बाड़ी जरूर करते। सत्ता के गलियारों में गुमराह होने की भी कुछ कहानियां हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


