Smriti Irani performs Collective Yoga In Bhopal -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भोपाल में स्मृति ने किया सामूहिक योग

khaskhabar.com:
भोपाल में स्मृति ने किया सामूहिक योग
भोपाल। मध्य प्रदेश में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजधानी भोपाल से लेकर जिलों, ब्लॉक और पंचायतों में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। राजधानी के लाल परेड मैदान में राज्य-स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के साथ सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। मंगलवार को सूर्योदय के साथ आयोजन स्थलों पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। राजधानी के लाल परेड मैदान पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिक प्रतिनिधि भी पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ योगासन किए।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement