Advertisement
जयपुर में 2 हजार घरेलू उपभोक्ताओं के एसी में लगेगी स्मार्ट आईओटी डिवाइस, आखिर क्यों, यहां पढ़ें

एडीआर डिवाइस दो भागों से मिलकर बनी है। एक स्मार्ट प्लग यूनिट को घर के किसी विद्युत सॉकेट में लगाया जाता है। वहीं दूसरी यूनिट को एयर कंडीशनर पर चिपकाया जाता है। इस डिवाइस को घर के वाई-फाई नेटवर्क के माध्यम से ग्रिड प्रबंधन प्रणाली के साथ कनेक्ट किया जाता है। जैसे ही ग्रिड पर बिजली की खपत उच्चतम स्तर पर होती है। यह सेंसर डिवाइस रूम के अनुकूलतम टैम्प्रेचर को मंेटेन करते हुए एसी के तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि कर देता है। इससे यदि एसी प्रतिदिन 6 से 8 घंटे संचालित किया जाए तो बिजली की खपत 3 से 6 प्रतिशत तक कम हो जाती है।
बिजली की खपत में आएगी 1 मेगावाट तक की कमी
डिस्कॉम प्रबंधन का मानना है कि करीब 2000 विद्युत उपभोक्ताओं के एसी के उपयोग को एडीआर तकनीक से जोड़कर करीब बिजली की खपत में 1 मेगावाट तक की कमी लाई जा सकेगी। इससे उपभोक्ताओं के विद्युत उपभोग में करीब 6 प्रतिशत तक की भी बचत हो सकेगी। ग्रिड को ओवरलोड होने से बचाया जा सकेगा। इससे फॉल्ट भी कम होंगे। जिसका लाभ उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग रहित सही वोल्टेज की विद्युत आपूर्ति के रूप में भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


