Advertisement
विकास में आमजन की होगी भागीदारी, स्मार्ट सिटीजन बीकानेर ऐप लाॅन्च

गौतम ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस ऐप में बिना किसी शुल्क के रजिस्ट्रेशन कर सकता है। इसके लिए सिर्फ स्मार्ट फोन और इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होगी। कोई भी व्यक्ति प्ले स्टोर में स्मार्ट सिटीजन बीकानेर टाइप कर इसे डाउनलोड कर सकता है। इसमें लाॅगिन करने पर होम स्क्रीन पर कई योजनाएं प्रदर्शित होगी। व्यक्ति अपनी इच्छानुसार किसी भी योजना को चुन कर इसमें भाग ले सकता है। इसके लिए जिला प्रशासन नियमानुसार अंक प्रदान करेगा। सभी अंकों को मिलाकर उन अंकों के समकक्ष पुरस्कार का चुनाव व्यक्ति कर सकता है चुने हुए पुरस्कार से नागरिक को सम्मानित किया जाएगा। इस ऐप का लक्ष्य सामाजिक कार्यों के लिए प्रोत्साहन करना और सूचना और प्रौद्योगिकी का प्रयोग करते हुए विकास में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर उपनिदेशक सूचना जनसम्पर्क विकास हर्ष तथा आईटी उपनिदेशक सत्येन्द्र सिंह राठौड़ सहित कई मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


