skymet predicts below normal monsoon this tear-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिर रूलाएगा अलनीनो! मॉनसून सामान्य से कम रहने के आशंका:स्कायमैट

khaskhabar.com: सोमवार, 27 मार्च 2017 10:34 PM (IST)
फिर रूलाएगा अलनीनो! मॉनसून  सामान्य से कम रहने के आशंका:स्कायमैट
नई दिल्ली। मौसम संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने वाली वेबसाइट स्कायमेट के अनुसार इस साल (2017 में) भी मानसून सामान्य से कम रहेगा। वेबसाइट के अनुमान के मुताबिक इस साल भी मॉनसून 95 फीसदी के करीब होगा यानी सामान्य से कम रहेगा हालांकि, अनुमान में 5 फीसदी कम या ज्यादा का अंतर हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्री-मॉनसून बारिश उत्तर-पूर्व में जल्द ही शुरू हो सकती है। इसके अनुसार जून से सितंबर के बीच मानसूनी बारिश 95 प्रतिशत रह सकती है हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने अभी तक कोई संकेत नहीं दिया है। बता दें, देश में 70 प्रतिशत बरसात इन्ही तीन महीनों में होती है जिस पर खेती निर्भर करती है और यह खरीफ फसलों के लिए महत्वपूर्ण है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement