Skeleton found of missing BSf havaldar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीएसएफ के हवलदार का कंकाल मिला, चार माह से थे लापता

khaskhabar.com: सोमवार, 03 सितम्बर 2018 1:26 PM (IST)
बीएसएफ के हवलदार का कंकाल मिला, चार माह से थे लापता
बीकानेर। खाजूवाला की नई मंडी के पास झाड़ियों में बीएसएफ के हवलदार का कंकाल बरामद हुआ। बीएसएफ के हवलदार जयबीर सिंह चार माह से लापता थे। रविवार देर रात सूचना मिलने पर खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। कंकाल के पास मिले कागजात से बीएसएफ के हवलदार जयबीर सिंह के रूप में पहचान हुई। खाजूवाला पुलिस व बीएसएफ मामले की जांच में जुटी हुई है। खाजूवाला बीएसएफ में तैनात हवलदार जयबीर सिंह गत 21 अप्रैल से गायब थे। हवलदार जयबीर सिंह अप्रैल में सरकारी काम से जैसलमेर बीएसएफ बटालियन गए थे। वहां से काम निपटाकर वे गत 21 अप्रैल को खाजूवाला के लिए रवाना हुए, लेकिन वे यहां नहीं पहुंचे। रविवार रात खाजूवाला की नई मंडी के पास बंजर भूमि में झाड़ियों में कंकाल पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में ले लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement