khaskhabar.com: रविवार, 26 मार्च 2017 5:25 PM (IST)
जयपुर। राजधानी के रामनिवास बाग के पास शुक्रवार देर रात छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त कुंवर राष्ट्रदीप के अनुसार इंदौर निवासी महिला ने दुष्कर्म को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने महज 24 घंटे में मामले की तह तक जाते हुए गलता गेट निवासी आरोपी जलाल उर्फ जलालुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या, वाहन चोरी और आम्र्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं और वो पांच साल जेल भी रहकर आ चुका हैै। गिरफ्तारी के बाद आरोपी जलाल ने अपना जूर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में पूरी वारदात को अंजाम दिया था। दूसरी ओर मासूम का जेके लोन अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।