Six armed miscreants arrested for planning robbery-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डकैती की योजना बनाते छह हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 08 जनवरी 2023 11:39 AM (IST)
डकैती की योजना बनाते छह हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार
-तीन अवैध देशी कट्टे, छह जिंदा कारतूस व एक बोलेरो बरामद भरतपुर। जिले की रुदावल थाना पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के बंध बारैठा पाल के नीचे कच्चे रास्ते में डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर 3 अवैध देशी कट्टे, छह जिंदा कारतूस, एक लोहे का सरिया डंडा व एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है। इस दौरान इनके 4 साथी बाइक लेकर जंगल में फरार हो गये, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। एसपी श्याम सिंह ने बताया कि आईजी गौरव यादव के निर्देशन में लूट, डकैती, अवैध हथियारों से फायरिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने थानावार एक विशेष टीम गठित की गई है। शुक्रवार को रुदावल थाना अधिकारी महावीर प्रसाद को सूचना मिली कि बदमाश लल्लू शूटर उर्फ राजेश और मंगल पंडित ने मेवात क्षेत्र से डकैती की घटना के लिए बदमाशों की गैंग बुलाई है। इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र वर्मा व दिनेश यादव के सुपर विजन में एक विशेष टीम गठित की गई।
एसएचओ महावीर प्रसाद मय टीम सूचना पर तुरन्त बंध बारैठा पाल के नीचे हनुमान मंदिर के पास कच्चे रास्ते पहुंचे। जहां 10 हथियारबंद बदमाश डकैती की योजना बनाते हुए मिले। इनमें से 6 बदमाशों को टीम ने घेरा देकर पकड़ लिया। इनके पास से तीन अवैध देशी कट्टे, छह जिंदा कारतूस, लोहे का सरिया व डण्डा एवं हरियाणा नंबर की बोलेरो गाड़ी बरामद की गई। इस दौरान चार बदमाश बाइक लेकर जंगल की तरफ फरार हो गये।
एसपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से अवैध हथियार समेत बदमाश सहाबुद्दीन उर्फ साबू मेव (45) व गुरेन्द्र सिंह (19) निवासी थाना सीकरी, शकील मेव (22) निवासी गढ़ी मेवात थाना खोह, हारिस उर्फ मल्लड़ मेव (22) निवासी हिंगोटा थाना खोह, विमल कुमार शर्मा (25) व संदीप सेन (25) निवासी थाना बसेड़ी जिला धौलपुर को पकड़ा है। मंगल पंडित व रोहित कुशवाह निवासी खेरिया थाना रुदावल, लल्लू शूटर उर्फ राजेश गुर्जर निवासी हर नगर थाना रुदावल और एक अन्य मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement