SIT was constituted by the Punjab Police, the DGP expressed fears of collusion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब पुलिस ने किया एसआईटी का गठन, डीजीपी ने जताई मिलीभगत की आशंका

khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 7:09 PM (IST)
पंजाब पुलिस ने किया एसआईटी का गठन, डीजीपी ने जताई मिलीभगत की आशंका
पटियाला । नाभा जेल कांड में पंजाब पुलिस ने एसआईटी का गठन किया । जिसमे 5 अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे। नाभा जेल का दौरा करने पहुंचे डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि रविवार को सुबह 9 बजे के लगभग 5 वर्दीधारी हाथों में छोटे हथियार लेकर जेल में किसी कैदी को जमा करवाने के बहाने घुसे थे डीजीपी पुलिस ने माना कि इस वारदात में जेल में कुछ लोगों की मिलीभगत हो सकती है और यह अब जाँच का विषय है कि इस वारदात में किसकी साजिश रही और किसने ढील रखी। मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि जेल में तैनात गार्डों के पास भी अगर एलएमजी बन्दूक थी तो किसी को गोली नहीं लगी और किसी के जख्मी होने का समाचार के नहीं है। अरोड़ा ने माना कि रविवार होने पर भी कैदी अपने बैरेक से बाहर कैसे थे इसकी भी जाँच होगी। अरोड़ा ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश हैं कि इस वारदात में भागे कैदियों को जल्द गिरफ्तार किया जाये , कोताही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेवारी सुनिश्चित की जाये और दोबारा ऐसी वारदात ना हो इसके पुख्ता इंतजाम किये जाएँ। अरोड़ा के मुताबिक एस आई टी में में अतिरिक्त डी जी पुलिस प्रबोध कुमार , आई जी काउंटर इंटेलिजेंस निर्लभ किशोर , आई जी ईश्वर सिंह , डी आई जी पटियाला रेंज और एस एस पी पटियाला शामिल हैं। नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement