Sironj: Fake KCC loan of Rs 7 lakh imposed on farmer without information, questions raised on bank functioning-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिरोंज : बिना जानकारी किसान पर थोप दिया 7 लाख का फर्जी KCC लोन, बैंक की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 मार्च 2025 1:22 PM (IST)
सिरोंज : बिना जानकारी किसान पर थोप दिया 7 लाख का फर्जी KCC लोन, बैंक की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
सिरोंज। आईसीआईसीआई बैंक का चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है, जहां विश्रामपुर गांव के किसान मोहन रघुवंशी के नाम पर 7 लाख रुपये का फर्जी KCC लोन जारी कर दिया गया, जबकि किसान को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। मामला तब सामने आया जब बैंक के रिकवरी एजेंट ने किसान से लोन की वसूली के लिए संपर्क किया। अचानक मिले इस तगादे से किसान हैरान रह गया और जब वह सिरोंज स्थित बैंक शाखा पहुंचा, तो उसे लोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। बैंक पर लगे गंभीर आरोप
किसान ने दावा किया कि उसने लोन के लिए कोई आवेदन नहीं किया था, न ही उसने आधार कार्ड, पैन कार्ड या कोई दस्तावेज़ बैंक में जमा किए थे। बैंक से लोन कैसे स्वीकृत हुआ और पैसे किसने निकाले, यह बड़ा सवाल बन गया है। जब किसान ने मीडिया को अपनी पीड़ा बताई तो बैंक अधिकारियों ने शटर बंद कर दिया।
मामले की शिकायत SDM से : किसान ने इस घोटाले की शिकायत सिरोंज SDM से की, जिससे बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब यह जांच का विषय है कि यह फर्जीवाड़ा बैंक के अंदर से हुआ या किसी और ने किसान के नाम पर लोन निकाला।
अब प्रशासन से उम्मीद : फर्जी लोन के इस प्रकरण के बाद बैंकिंग सिस्टम पर किसानों का भरोसा कमजोर होता दिख रहा है। किसान अब न्याय की उम्मीद में प्रशासन की ओर देख रहा है। प्रशासन अगर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं करता, तो यह मामला बड़ा घोटाला साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement