khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 6:56 PM (IST)
धर्मशाला। गमरु में प्रदेश की मशहूर सिंगर व मॉडल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। आज सुबह करीब सवा 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गमरु में किराए के मकान में रहने वाली रचना धीमान ने फंदा लगा लिया है। मलां निवासी रचना धीमान यहां करीब 20 दिन पहले ही रहने लगी थी। वह यहां संगीत सिखने के लिए आई थी। उसके मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि रचना का शव लटका हुआ है।
पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। वहीं पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट में 2 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है। वहीं रचना के शव का टांडा में फोरेंसिक विशेषज्ञ पोस्टमॉर्टम करेंगे। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन में जुट गयी है।