बीकानेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ देवेन्द्र चैधरी ने गुरूवार को विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं को लेकर उन्होंने सीएचसी प्रभारियों को लताड़ भी लगाई और व्यवस्थाओं को चाक चैबंद रखने के निर्देश दिए। डॉ चैधरी ने रायसर के उप स्वास्थ्य केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया। जहां ताला मिलने के बाद वे खासे नाराज दिखाई दिए और एएनएम को शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में उपस्थिति के लिए पाबंद किया। नौरंगदेसर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भी चिकित्सक के 17 दिसम्बर के बाद बिना सूचना अनुपस्थित रहने के बाद उन्होंने चिकित्सक को मौके पर ही कार्यमुक्त करने के आदेश देते हुए उनकी उपस्थिति जिला मुख्यालय पर देने के निर्देश दिए।