Silver coins found in Lucknow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लखनऊ के घर में मिला चांदी के सिक्कों से भरा मटका

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2022 3:22 PM (IST)
लखनऊ के घर में मिला चांदी के सिक्कों से भरा मटका
लखनऊ । याहियागंज के भीम नगर इलाके में एक घर में खुदाई के दौरान चांदी के सिक्कों से भरा एक मटका मिला है। इस बरामदगी की खबर आग की तरह फैल गई जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और खुदाई में मिले सभी चांदी के सिक्कों को जब्त कर लिया। पुलिस ने पुरातत्व विभाग को भी सूचना दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मजदूर एक घर में खुदाई कर रहे थे, जिसका रेनोवेशन चल रहा है, तभी उन्हें करीब 129 चांदी के सिक्कों से भरा एक घड़ा मिला। अपर डीसीपी वेस्ट चिरंजीव सिन्हा ने बताया कि ज्ञान सिंह के घर में खुदाई का काम चल रहा था, तभी मटका मिला।
उन्होंने कहा, "पुरातत्व विभाग को सूचित कर दिया गया है। चांदी के इन सिक्कों को जिलाधिकारी के संज्ञान में लाकर नियमानुसार राजकोष में जमा कराया जाएगा।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement