Sikkim tops cleanliness survey among rural areas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिक्किम बना देश का सर्वाधिक स्वच्छ राज्य

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 2:42 PM (IST)
सिक्किम बना देश का सर्वाधिक स्वच्छ राज्य
नई दिल्ली। पेयजल एवं स्वच्छ मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए 26 राज्यों में किए गए सर्वेक्षण में सिक्किम को ग्रामीण स्वच्छता में देशभर में शीर्ष पर रखा गया है। इसके चार जिलों को स्वच्छता एवं निर्मलता में देश के 10 सर्वश्रेष्ठ जिलों में आंका गया है। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा जारी स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2016 के अनुसार, सिक्किम को प्रति घर शौचालय में 100 अंकों में से 98.2 अंक प्रदान करके देशभर में सर्वश्रेष्ठ आंका गया है। सिक्किम को पारिवारिक व सामुदायिक शौचालय के उपयोग के मामले में 100 प्रतिशत अंक प्रदान करके देश भर में सर्वश्रेष्ठ आंका गया है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement