Advertisement
पीएम मोदी के दिल के बेहद करीब है सिख समुदाय

पीएम मोदी और उनकी सरकार का सिखों से बड़ा लगाव है, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2019 में करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। इसके लिए उनकी सरकार ने 120 करोड़ रुपये की धनराशि भी आवंटित की और सिखों के पाकिस्तान में जाकर करतापुर में मत्था टेकने की राह आसान कर दी। इसमें हर रोज 15,000 से अधिक तीर्थयात्रियों की व्यवस्था के लिए बनाए गए यात्री टर्मिनल सहित अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा शामिल है।
मोदी सरकार ने श्री गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर सुल्तानपुर लोधी को एक विरासत शहर के रूप में विकसित किया, जहां नानक देव ने अपना अधिकांश जीवन व्यतीत किया था। इसके अलावा सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण, सप्ताह में पांच दिन श्री गुरु नानक देव जी से जुड़े स्थलों के स्पेशल ट्रेन चलाई।
श्री गुरु गोबिंद सिंह की 350वीं जयंती पर भव्य प्रकाश पर समारोहों के लिए 100 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया। इस अवसर पर 350 रुपये का स्मारक सिक्का और पटना में स्मारक डाक टिकट जारी किया गया।
मोदी सरकार ने अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और अन्य देशों में रह रहे विदेशी नागरिकता प्राप्त कई सिखों के नाम केंद्रीय प्रतिकूलता सूची या ‘ब्लैकलिस्ट’ से हटवाए, जिससे इन लोगों को अपने परिवारों से मिलने, भारतीय वीजा और ओसीआई कार्ड हासिल करने की सुविधा मिली।
नागरिकता संशोधन कानून के तहत अफगानिस्तान और पाकिस्तान के सिख शरणार्थियों को भारत की नागरिकता पाने में मदद मिली है, जिन्हें जबरन धर्म बदलना या आतंकवाद आदि का शिकार होना पड़ा था।
मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त किए, जिससे सिख अल्पसंख्यकों को समान अधिकार मिला। इसके साथ ही 1947 में पश्चिमी पाकिस्तान से आए सिख शरणार्थियों को आवास प्रमाणपत्र जारी किए गए।
1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को मोदी सरकार ने न्याय दिलाया। सरकार द्वारा गठित एसआईटी के जरिए 1984 के दंगे की फिर से जांच कराई गई। इतने समय तक न्याय के शिकंजे से बचते रहे बड़े राजनीतिक नेताओं पर एसआईटी के गठन के 3 साल के भीतर मुकदमा चलाया गया। इसके साथ ही पीड़ितों के परिजनों को आर्थिक सहायता भी दी गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने अगस्त 2021 में जलियांवाला बाग के नए स्मारक और म्यूजियम गैलरी का उद्घाटन किया। इसके अलावा जलियांवाला बाग में घटित विभिन्न घटनाओं को दर्शाने के लिए एक साउंड एंड लाइट शो की व्यवस्था की गई। साथ ही, शहीदी कुएं की मरम्मत भी कराई गई।
मोदी सरकार ने सिख युवाओं का सशक्तीकरण किया। साल 2014 से पहले जहां 18 लाख सिख स्टूडेंट को स्कॉलरशिप दी जाती थी, वहीं मोदी सरकार ने 31 लाख सिख छात्रों को मैट्रिक पूर्व, प्री/पोस्ट मैट्रिक और मेरिट कम-मीन्स छात्रवृत्ति दी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


