Signature on humanitarian aid document-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मानवीय सहायता देने वाले दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मार्च 2017 1:25 PM (IST)
मानवीय सहायता देने वाले दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर
बीजिंग । चीनी सरकार द्वारा केन्या के लिये आपात कालीन मानवीय खाद्य सहायता देने के दस्तावेज़ों का आदान-प्रदान समारोह नैरोबी में आयोजित हुआ। केन्या में स्थित राजदूत ल्यू श्यान.फ़ा और केन्याई वित्त मंत्री हेनरीरोटिच ने इन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किया। इन दस्तावेजों के अनुसार केन्या के सूखा ग्रस्त क्षेत्रों के लोगों के अति आवश्यक ज़रूरतों को पूरा करने के लिये चीन केन्या को 20 हजार टन आपात कालीन मानवीय खाद्य सहायता प्रदान करेगा।समारोह के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में राजदूत ल्यू श्यान.फ़ा चीन केन्या में सूखा की स्थिति पर काफी ध्यान देता है। केन्याई सरकार के अनुरोध पर चीन सरकार केन्याई सरकार और लोगों को आपात कालीन मानवीय खाद्य सहायता के रूप में 21.366 हजार टन चावल प्रदान करेगी। पूर्वानुमान है कि कुछ ही समय बाद ये खाद्य सहायता केन्या के मोम्बासा बंदरगाह तक पहुंचेगी। ल्यू श्यान.फ़ा ने आगे कहा कि इसके अलावा केन्या में चीन और प्रवासी चीनी संगठनों और चीनी उद्यमों ने केन्या के सूखाग्रस्त लोगों को मदद दी। पहले केन्या में चीनी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने आपदाग्रस्त लोगों को 30 टन पीने का पानी और खाद्य तेल आदि आवश्यकआपूर्ति प्रदान की।मंत्री हेनरीरोटिच ने केन्याई सरकार और जनता की ओर से चीनी सरकार की सहायता पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चीन ने आधारभूत संरचनाए ऊर्जाविकासए स्वास्थ्य तथा चिकित्साए कृषि और मानव संसाधन आदि क्षेत्रों में केन्या को बड़ी संख्या में मदद दी। वर्तमान में केन्या सुखेसे पीड़ित रहा है। चीन सरकार और जनता ने केन्या में सूखाग्रस्त लोगों को आपात कालीन मानवीय सहायता जल्दी ही दी। उत्तरदायी समर्थन और मदद दोनों देशों के बीच मित्रवत संबंधों का प्रतीक है।स्रोत - सीआरआई

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement