Advertisement
बीरभूम दौरे पर ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी का हमला : जो बंगाल की बेटियों की रक्षा नहीं कर सकती, वो क्या जुलूस निकालेंगी?

उन्होंने ममता बनर्जी को सीधे-सीधे "बंगाल की शर्म" बताते हुए कहा कि वे खुद राज्य की पुलिस मंत्री हैं, लेकिन फिर भी एक पुलिस अधिकारी से अभद्र भाषा में बात करने वाले अनुब्रत मंडल पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
बेटियों की सुरक्षा नहीं, फिर भी रैली?
शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री की महिला सुरक्षा को लेकर कथित विफलताओं की ओर इशारा करते हुए कहा—"जो मुख्यमंत्री बंगाल की बेटियों की रक्षा नहीं कर सकतीं, वे किस हक से रैली निकाल रही हैं? बंगाल की जनता सब देख रही है।"
बांग्ला अस्मिता रैली पर भी उठाए सवाल
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन दिवसीय बीरभूम दौरे पर हैं। रविवार को वे इलमबाजार में जनसभा और कई प्रशासनिक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। वहीं सोमवार, 28 जुलाई को वे बोलपुर में ‘बांग्ला भाषा और अस्मिता’ के समर्थन में विशाल पदयात्रा में शामिल होंगी। यह रैली भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषियों पर कथित उत्पीड़न और 'बांग्ला विरोधी' रवैये के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के रूप में आयोजित की जा रही है।
शुभेंदु ने इस रैली पर तंज कसते हुए कहा—"यह रैली केवल एसआईआर (Statewide Identity Register) को रोकने की साजिश है। ममता बनर्जी जानती हैं कि अगर एसआईआर लागू हुआ, तो उनका वोट बैंक दो करोड़ से कम हो जाएगा।"
बांग्लादेशियों को हर हाल में हटाया जाएगा
शुभेंदु अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार बांग्लादेशियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा—"देश के सभी राज्यों से बांग्लादेशियों को हटाया जा रहा है, और बंगाल से भी उन्हें हटाया जाएगा। यह हमारी प्राथमिकता है।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


