Advertisement
शुभांशु का अनुभव भारत के 'गगनयान' मिशन के लिए महत्वपूर्ण : भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक अजय लेले

शुभांशु के डायबिटीज पर किए गए शोध पर उन्होंने कहा, "शुभांशु की अंतरिक्ष यात्रा हमारे भविष्य के अंतरिक्ष मिशन के लिए महत्वपूर्ण है। डायबिटीज मरीजों के लिए कहा जाता है कि कोई भी एस्ट्रोनॉट जिसे डायबिटीज होगा, वह स्पेस में नहीं जा सकता है। शुभांशु ने डायबिटीज पर शोध किया था। वहीं, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में माइक्रोग्रैविटी वातावरण में कैंसर के ऊपर काफी सालों से रिसर्च जारी है। ऐसे में जो रिसर्च पहले हो चुका है, उसमें शुभांशु का रिसर्च और ज्यादा प्रकाश डाल सकता है।"
दूसरी ओर, नेहरू प्लेनेटेरियम में मौजूद छात्र भी भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की सफल वापसी पर उत्साहित नजर आए। एक छात्रा ने कहा कि शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में बिताए अपने अनुभव को शेयर करेंगे, जो बहुत ही मददगार साबित होगा।
वहीं, कोलकाता के बिड़ला औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकीय संग्रहालय में भी एक्सिओम मिशन-4 की वापसी की लाइव स्ट्रीमिंग की गई। वहां के छात्र भी शुभांशु शुक्ला की सफल वापसी पर उत्साहित नजर आए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


