Advertisement
कुरुक्षेत्र में 100 एकड़ भूमि पर बनेगा श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय : मनोहर लाल

श्री धनवंतरी आयुर्वैदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल के जनरल सेक्रेटरी वैद्य नरेश मित्तल ने विस्तार से कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्री धन्वंतरी एजुकेशन सोसाइटी 1976 में बनी और इसके साथ ही श्री धनवंतरी आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल की स्थापना की । श्री धनवंतरी आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल चंडीगढ़ का एकमात्र आयुर्वेदिक संस्थान है जो श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, हरियाणा से संबद्ध है। श्री धनवंतरी आयुर्वेदिक अस्पताल में 125 बेड की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही कॉलेज में 100 यू.जी. और 24 पी.जी. सीटें हैं और शीघ्र ही पीएचडी शुरू करेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन ट्रस्ट, वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा, मेयर मुंसिपल कॉरपोरेशन पंचकूला एवं चेयरमैन धनवंतरी एजुकेशन सोसायटी चंडीगढ़, कुलभूषण गोयल, मेयर मुंसिपल कॉरपोरेशन चंडीगढ़ अनूप गुप्ता, नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन के अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


