Shramjeevi blast accused were not presented in court-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोर्ट में नहीं पेश किये गए श्रमजीवी विस्फोट के आरोपी

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016 4:57 PM (IST)
कोर्ट में नहीं पेश किये गए श्रमजीवी विस्फोट के आरोपी
जौनपुर-श्रमजीवी ट्रेन बम विस्फोट के आरोपित हिलाल व नाफिकुल विस्वास को कोर्ट में एक बार फिर नहीं पेश किया जा सका। दोनों आतंक आरोपित हैदराबाद के चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल में बंद है। कोर्ट ने दोनों को पेश करने के लिए वारंट भी जारी किया था लेकिन हैदराबाद में चल रहे अन्य मामलों की सुनवाई के कारण अभी तक नहीं पेश किया जा सका। मामले में दो अन्य आरोपी आलमगीर उर्फ़ रोनी व औबेदुर्रह्मां को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम बुद्धिराम यादव की कोर्ट ने आरोपितों को पेश करने के लिए 16 जनवरी की तिथि नियत किया है। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement