Shraddha Walker murder case: Aftab Poonawallas judicial custody extended for 14 days-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड : आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाई

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जनवरी 2023 11:21 AM (IST)
श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड : आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाई
नई दिल्ली। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने श्रद्धा वॉल्कर की हत्या का आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत अगले 14 दिनों के लिए बढ़ाई। आफताब पूनावाला ने पढ़ाई के लिए क़ानून की कुछ किताबों की मांग की है। कोर्ट ने अधिकारियों को आफताब को गर्म कपड़े मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है। इससे पहले श्रद्धा वॉकर और आफताब पूनावाला 2018 में डेटिंग ऐप 'बंबल' के जरिए मिले थे। वह 8 मई को दिल्ली आए थे और 15 मई को छतरपुर इलाके में शिफ्ट हो गए। 18 मई को पूनावाला ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। 18 दिनों तक वह उसके शरीर के अंगों को विभिन्न स्थानों पर फेंकता रहा।
वह कथित तौर पर अमेरिकी क्राइम शो 'डेक्सटर' से प्रेरित था, जो एक ऐसे व्यक्ति की कहानी कहता है, जो दोहरी जिंदगी जीता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement