Advertisement
UP में परियोजनाओं की बौछार कर 2019 का रास्ता बना रहे हैं PM मोदी,यहां देखें

प्रधानमंत्री ने 19 फरवरी को वाराणसी में 3,382 करोड़ रुपये से अधिक की 47 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके अलावा 24 फरवरी को उन्होंने गोरखपुर में 75,000 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की शुरुआत की। हालांकि यह योजना पूरे देश के लिए है। लेकिन गोरखपुर के लिए लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी उन्होंने किया। मोदी तीन मार्च को अमेठी पहुंचे, जहां उन्होंने 538 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके बाद प्रधानमंत्री आठ मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने 380 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली काशी विश्वनाथ धाम परियोजना का शिलान्यास किया।
इसी दिन कानपुर में उन्होंने 1602,0.1989 करोड़ रुपये लागत की 11 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 703,0.056 करोड़ रुपये लागत की छह विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। वही प्रधानमंत्री ने जनपद गाजियाबाद में 32,513 करोड़ रुपये की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मोदी ने शनिवार को भी शिलान्यास और लोकार्पण की मुहिम जारी रखी। उन्होंने नोएडा सेक्टर 62 मेट्रो सहित 11 परियोजनाओं की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने 12,000 करोड़ रुपये लागत वाली खुर्जा पॉवर प्लांट की आधारशिला रखी, जहां से 1320 मेगावाट बिजली पैदा होगी। इसके अलावा उन्होंने 289 करोड़ रुपये लागत से निर्मित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान का उद्घाटन किया। दरअसल, प्रधानमंत्री उप्र की 80 सीटों को ध्यान में रखकर यहां अपने चुनावी चौसर की बिसात बिछाने में लगे हुए हैं, और पूर्वाचल इस लिहाज से उनके लिए महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



