Should be stopped from contesting elections in 2019 after ending Congress recognition: Thackeray-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस की मान्यता समाप्त कर उसे 2019 में चुनाव लड़ने से रोका जाए : ठाकरे

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 अप्रैल 2019 10:51 PM (IST)
कांग्रेस की मान्यता समाप्त कर उसे 2019 में चुनाव लड़ने से रोका जाए : ठाकरे
पालघर (महाराष्ट्र)। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को मांग की कि कांग्रेस की मान्यता समाप्त कर दी जाए और उसे 2019 का चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया जाए, क्योंकि यह राष्ट्रविरोधी एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। उद्धव ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा-पत्र पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए सवाल किया, "वे किस तरह की सरकार चाहते हैं- देशद्रोहियों और राष्ट्रविरोधियों की, या देशभक्तों और राष्ट्रवादियों की?" उन्होंने कहा कि इस तरह की किसी पार्टी को चुनाव लड़ने का कोई अधिकार नहीं है और निर्वाचन आयोग इसकी मान्यता समाप्त करे और कांग्रेस को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करे।
उन्होंने एक दशक में भारत को गरीबी से मुक्त करने के कांग्रेस के घोषणा-पत्र के वादे को झूठा बताते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दादी दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी गरीबी हटाने का वादा किया था, लेकिन इन वर्षो में कुछ नहीं हुआ।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement