khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अगस्त 2016 7:58 PM (IST)
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं मीडिया
चेयरपरसन डॉ. अर्चना शर्मा ने भाजपा सरकार के आदेश पर जयपुर विकास
प्राधिकरण द्वारा राजधानी के जयपुरिया हॉस्पीटल रोड स्थित दवाईयों की
दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों को सील किये जाने की कार्यवाही को सरकारी की हठधर्मिता करार दिया है।
डॉ. शर्मा जेडीए की इस कार्यवाही के दौरान
वहाँ पहुँची और उन्होंने कहा कि जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा न्यायालय की
आड़ लेकर जयपुरिया हॉस्पीटल रोड स्थित कैलाशपुरी इलाके की दुकानों को
अवैधानिक प्रक्रिया अपनाकर भारी पुलिस जाब्ते में जनविरोध के बावजूद सील
किया गया। उन्होंने कहा कि इस सम्पूर्ण निरंकुश कार्यवाही के पीछे सरकार
द्वारा जयपुरिया हॉस्पीटल के निजीकरण की मंशा है। इस लक्ष्य को प्राप्त
करने की पहली कड़ी में सरकार के इशारे पर अत्यावश्यक सेवाओं की श्रेणी में
आने वाली दवाइयों की दुकानों को बिना समय दिये सील कर दिया गया।