Advertisement
शिवराज सिंह चौहान जो वादे करते हैं उसमें सच्चाई सिर्फ 1 फीसदी: जीतू पटवारी

उन्होंने आगे कहा, “शिवराज सिंह चौहान को झूठ बोलना शोभा नहीं देता है। आप इतने सालों तक तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। ऐसी स्थिति में मेरा आपको यह सलाह है कि आप इस तरह से झूठ बोलना बंद करे और जनता के हितों को तवज्जो दें।”
इसके अलावा उन्होंने दस हाथियों की मौत को लेकर मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दस हाथियों की मौत किसी भी तरह से एक्सीडेंट नहीं है।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इन हाथियों को जहर दिया गया। अब इन हाथियों को जहर किसने दिया। निसंदेह यह जांच का विषय है। ऐसी स्थिति में यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इन हाथियों का हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि सरकार है, वन विभाग है। वन्य जीवों को लेकर यह सरकार सिर्फ बजट पास करती है। बाघों की मौत भी लगातार हो रही है। लेकिन, सरकार की तरफ से कई कदम नहीं उठाया गया है। इन हाथियों के हत्यारों की जिम्मेदारी केवल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जो पर्याप्त नहीं है। मैं कहता हूं कि अब इस मामले में वन मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए, क्योंकि हाथियों की हत्या हुई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


